वर्ष 1987 में न्यूयॉर्क के एक अस्पताल से एक नवजात बच्ची चुराने वाली महिला को 12 साल कैद की सजा सुनाई गई है। उसका यह अपराध पिछले साल लोगों के सामने आया था। वह अपनी बेटी की तरह उसका पालन पोषण कर रही थी।
जज केविन कैस्टेल ने कहा कि एन पेटवे मानसिक रूप से बीमार थी और लगातार हो रहे गर्भपात से परेशान थी। चार अगस्त, 1987 को उसने एक नर्स की ड्रेस पहनकर हर्लेम हॉस्पिटल से तीन हफ्ते की नवजात बच्ची कार्लिना व्हाइट का अपहरण कर लिया। हालांकि कोर्ट की सुनवाई के दौरान 50 वर्षीय पेटवे ने बच्ची के जैविक माता पिता से माफी मांगी।