फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर दो-दो हाथ करेंगे ओबामा-रोमनी

Sat, 27 Oct 2012 04:01 PM IST
बीबीसी हिन्दी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरीका के मौजूदा राष्ट्रपति बराक ओबामा और इस पद के लिए उनके प्रतिद्वंद्वी मिट रोमनी के बीच मंगलवार को न्यूयार्क में फिर डिबेट यानी बहस होगी।
विज्ञापन


इस बहस की तैयारी के लिए दोनों ही उम्मीदवारों ने अपने-अपने सलाहकारों के साथ गहन विचार-विमर्श किया है। अमरीका में नवम्बर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। एक नये सर्वेक्षण में कहा गया है कि दोनों के बीच कड़ी टक्कर होगी।

एबीसी न्यूज़/वॉशिंगटन पोस्ट के सोमवार को जारी सर्वेक्षण में संकेत मिला है कि 49 प्रतिशत मतदाता डेमोक्रेटिक बराक ओबामा के पक्ष में हैं। सर्वेक्षण के मुताबिक 46 प्रतिशत मतदाता ओबामा के रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी मिट रोमनी का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन


अमरीका के पचास में से 43 राज्यों में पोस्टल और 'अर्ली इन-परसन' मतदान जारी है। इनमें कुछ राज्य ऐसे भी हैं जो चुनाव के नतीजे का फैसला कर सकते हैं। प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने ओहायो में सोमवार को एक प्रचार कार्यक्रम में कहा कि उन्होंने सोमवार को अपना मतदान कर दिया है।

भरपाई की कोशिश
न्यूयॉर्क में होने वाली बहस के लिए तैयारी कर रहे ओबामा ने रविवार को कहा था कि उनकी तैयारी अच्छी चल रही है। ओबामा और रोमनी के बीच पहली बहस कोरोरेडो के डेनवर में हो चुकी है। पहली बहस के बारे में खुद ओबामा स्वीकार कर चुके हैं कि इसमें उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं था।

बहस के लिए मिट रोमनी की तैयारी करवाने वाले रिपब्लिकन सीनेटर रॉब पोर्टमेन ने एबीसी न्यूज़ को बताया, ''मुझे लगता है कि राष्ट्रपति ओबामा पहली बहस में अपने खराब प्रदर्शन की भरपाई करेंगे।'' सीएनन के मुख्य राजनीतिक संवाददाता कैंडी क्राउली मंगलवार को होने वाली नब्बे मिनिट की इस बहस का संचालन करेंगे।
विज्ञापन


एबीसी न्यूज़/वॉशिंगटन पोस्ट ने अपने सोमवार के चुनाव-सर्वेक्षण में पाया है कि रोमनी के लिए लोगों का समर्थन बढ़ रहा है। लेकिन अमरीकी अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत मिल रहे हैं और इस बुनियाद पर सर्वेक्षण में कहा गया है ओबामा को रोमनी से थोड़ा ज्यादा समर्थन मिल रहा है। दोनों के बार फाइनल-डिबेट फ्लोरिडा में 22 अक्तूबर को होना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें