फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मामले में अमेरिका से भी आगे निकल गया आतंकी संगठन आईएस

Sun, 14 Jun 2015 04:33 PM IST
एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया के जरिए अपना प्रचार-प्रसार करने में खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


खुद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन ने भी अब इस बात को मान लिया है। ओबामा प्रशासन का कहना है कि बर्बर आतंकी संगठन के प्रचार तंत्र को रोक पाने में अमेरिका और उसके सहयोगी संगठन अब तक विफल रहे हैं।

अमेरिकी विदेश विभाग ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि ओबामा प्रशासन और उनके विदेशी सहयोगी आईएस की ‘मेसेज मशीन’ को नहीं रोक पा रहे हैं।
विज्ञापन

सेना दलों का अभियान है कमजोर

अमेरिका की यह रिपोर्ट उस समय सामने आई है, जब इस आतंकी संगठन ने इराक के रमादी और सीरिया के पलमीरा जैसे शहरों पर अपनी बढ़त बना ली है और इसके खिलाफ अमेरिकी गठबंधन बलों का अभियान कुछ कमजोर हुआ है।

बीते माह ही अमेरिकी विदेश विभाग ने इस बात के संकेत दिए थे कि आईएस के सोशल मीडिया अभियान के खिलाफ वह अपना प्रचार अभियान तेज करने की योजना बना रहा है।

विदेश विभाग ने अपने आकलन में बताया कि आईएस की बर्बरता की कहानियां रोजाना हजारों संदेशों के जरिए फैल रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें