फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.5 लाख लोगों के ट्विटर एकाउंट के पासवर्ड चोरी

Sat, 02 Feb 2013 04:34 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैकरों ने अब ट्विटर को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। अमेरिका में सूचना सुरक्षा विभाग के सोशल मीडिया निदेशक बॉब लॉर्ड के अनुसार लगभग ढाई लाख लोगों के ट्विटर एकाउंट के पासवर्ड चोरी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


उनके अनुसार हैकरों ने लोगों के यूजरनेम, ई-मेल पते और दूसरे आंकड़ों को भी चुराया होगा। लॉर्ड के अनुसार हैकरों के शिकार लोगों को ई-मेल के जरिए सूचित किया जा रहा है। लॉर्ड ने कहा कि ट्विटर एकाउंट की सुरक्षा में चूक लगभग उसी तरह की है जिस तरह की चूक हाल ही में अमेरिका के दूसरे मीडिया घरानों और टेक्नोलोजी कंपनियों में देखी गई थी।

गौरतलब है कि हाल ही में न्यूयार्क टाइम्स और वाल स्ट्रीट जर्नल की वेबसाइटों को हैक कर लिया गया था। न्यूयॉर्क टाइम्स ने गुरूवार को एक बयान जारी कर कहा कि उनकी वेबसाइट पर चीन के एक नेता से संबंधित खबर छपने के बाद चीनी हैकरों ने उनकी वेबसाइट को हैक कर लिया था।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी वेबसाइट पर खबर छापी थी जिसमें चीनी प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ के रिश्तेदारों के पास अरबों डॉलर की संपत्ति होने के आरोप लगाए गए थे। हालाकि चीन ने उन आरोपों को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें