फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान बोला- हाफिज सईद के खिलाफ नहीं हैं कोई बड़े सबूत

Wed, 06 Dec 2017 05:13 AM IST
एजेंसी / वाशिंगटन
विज्ञापन
हाफिज सईद
विज्ञापन
पाकिस्तान के शीर्ष राजनयिक ने यहां कहा कि जमात-उद-दावा (जेयूडी) के सरगना हाफिज सईद के खिलाफ मामूली सबूत होने के कारण अदालत को उसे छोड़ने को बाध्य होना पड़ा। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड सईद की दोबारा गिरफ्तारी की ट्रंप सरकार की मांग के बाद अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत अजीज अहमद चौधरी ने यह बयान दिया है।
विज्ञापन


पढ़ें- लश्कर सरगना हाफिज सईद ने बनाई नई पार्टी, बनना चाहता है पाकिस्तान का पीएम!

पाक राजनयिक ने भारत द्वारा आतंकी सरगना के खिलाफ उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के संबंध में यह बयान दिया। मालूम हो कि आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण हाफिज सईद पर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है। जनवरी से नजरबंद सईद को पाकिस्तान सरकार ने 24 नवंबर को रिहा कर दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें