फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसक्रीम चोरों पर हज़ारों डॉलर का इनाम

Sun, 14 Aug 2016 01:07 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
न्यूयॉर्क के एक अरबपति ने आइसक्रीम चोरों का पता बताने वालों के लिए 5,000 डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है। जॉन कैट्समातिदिस किराने की दुकान के कारोबार का जाना माना नाम है। वे मेयर पद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने इनाम के बारे में ट्विटर पर बताया है। न्यूयॉर्क में इन दिनों गर्म हवाएं चल रही हैं जिनके अभी कुछ दिन और रहने की संभावना है। साथ ही तापमान के भी 43 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

अरबपति जॉन ने समाचार पत्र न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया है कि चोर आइसक्रीम का कार्टन चुराकर ले जाते हैं और उन्हें छोटी दुकानों पर बेच देते हैं। इन दुकानों को वहां बोदगास बुलाते हैं।
विज्ञापन


पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें अब तक आइसक्रीम का कार्टन चोरी होने की 250 शिकायतें मिल चुकी हैं। इन मामलों में 130 गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं। ग्रिसटेड्स दुकान के मालिक जॉन ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ये लुटेरे 'न्यूयॉर्क सुपरमार्केट को तबाह' कर रहे हैं। उनके अनुसार इन चोरों को बोदगास उकसाते हैं।
विज्ञापन

चोरी करते हुए घटना मोबाइल फोन कैमरों में कैद

- फोटो : bbc
उन्होंने बताया कि इस हफ्ते उनकी एक दुकान से आइसक्रीम चोरी की कोशिश हुई। चोरी करते हुए सारी घटना मोबाइल फोन कैमरों में कैद हो गई। एक पुरुष और एक औरत आइसक्रीम के 80 डिब्बे अपने थैला में डालते हैं और दुकान से फ़रार हो जाते हैं।

हालांकि पुलिस का कहना है कि जोड़े ने जब देखा कि दुकान के कर्मचारी उनका पीछा कर रहे हैं तो उन्होंने आइसक्रीम भरा थैला सड़क पर ही छोड़ दिया।

शहर के अधिकारियों ने इन आइसक्रीमों को फिर से बेचने को सेहत के लिए खतरनाक बताया है। उनका कहना है कि डेयरी उत्पाद फ्रीजर के बाहर छोड़ देने से दूषित हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें