फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बराक ओबामा हैं इस्लामिक स्टेट के संस्थापक, शातिर हिलेरी क्लिंटन सह-संस्थापक'

Thu, 11 Aug 2016 03:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : gettyimages
विज्ञापन
अपने बड़बोले बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा पर गंभीर आरोप लगाए। ट्रंप ने कहा, बराक ओबामा ही इस्लामिक स्टेट के संस्थापक हैं। अपने इस संबोधन में ट्रंप ओबामा को उनके पूरे नाम बराक हुसैन ओबामा से संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


फ्लोरिडा के लॉडर्डाले किले के सामने आयोजित रैली को संबेधित करते हुए ट्रंप ने कहा, 'आप जानते हैं कि इस्लामिक स्टेट जैसी संस्थाएं भी ओबामा का सम्मान करती हैं, वे आईएस के उग्रवादियों को पनपने का पूरा मौका दे रहे हैं। क्योंकि वे ही इस्लामिक स्टेट के संस्थापक है।' अपनी बात पर जोर देने के लिए ट्रंप ने अपने आरोपों को तीन बार दोहराया।

बीते दिनों रिपब्लिकन पार्टी से अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप ने विरोधी पार्टी हिलेरी क्लिंटन पर भी आतंकवादी दल की संस्थापक होने का आरोप लगाया था। अब संस्थापक का आरोप ओबामा के सिर पर जड़ने के बाद ट्रंप ने कहा कि 'शातिर हिलेरी क्लिंटन' वास्तव में इस आतंकवादी समूह की सह-संस्थापक हैं।
विज्ञापन


ट्रंप के लगाए इन आरोपों पर व्हाइट हाउस ने कोई भी टिप्पणी देने से इनकार कर दिया। ट्रंप ने पहले भी राष्ट्रपति ओबामा की ईमानदारी को लेकर सवाल उठाए हैं।

 
विज्ञापन

बंदूक के शौकीन हैं तो हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ सड़को पर उतरें

डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अमेरिका के बंदूक प्रेमियों को हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ भड़काते हुए कहा कि उन्हें सड़को पर उतरकर हिलेरी का विरोध करना चाहिए।

ट्रंप ने कहा कि हिलेरी अमेरिका में बंदूक संस्कृति को खत्म करना चाहती हैं, वो लोगों से अपने सुरक्षा के लिए बंदूक रखने का हथियार छीनना चाहती हैं। ट्रंप ने बंदूक प्रेमियों को भड़काते हुए कहा कि अगर हिलेरी राष्ट्रपति बन गई तो वो अपने पंसदीदा लोगों को सुप्रीम कोर्ट में भेजेंगी और उनसे बंदूक रखने के अधिकार छीन लेंगी। 

ट्रंप ने कहा कि बंदूक प्रेमियों को इसे रोकने के लिए हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ सड़कों पर उतर आना चाहिए। ट्रंप ने लोगों को हिंसा करने की भी सलाह दी। 

ट्रंप का चुनावी अभियान देखने वालों से जब इस मामले के बारें में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'ट्रंप ने किसी को भी हिंसा के लिए नहीं उकसाया है। मीडिया ने ट्रंप के बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें