फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 साल पुरानी न्यूजवीक का अंतिम अंक!

Tue, 25 Dec 2012 06:21 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
80 साल पुरानी अमरीकी समाचार पत्रिका न्यूजवीक नए साल में नहीं दिखेगी। पत्रिका का अंतिम प्रिंट संस्करण छप रहा है और इस साल के साथ ही न्यूजवीक की विदाई भी हो जाएगी। हालांकि यह ऑनलाइन उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


ट्विटर पर पत्रिका के अंतिम कवर की तस्वीर जारी की गई है। कवर पर ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में मैनहट्टन स्थित पत्रिका के मुख्यालय की तस्वीर है, साथ में हेड लाइन है- लास्ट प्रिंट इश्यू। लगातार हो रहे आर्थिक नुकसान के चलते न्यूजवीक का प्रिंट संस्करण बंद हुआ है। नए साल में न्यूजवीक ऑनलाइन और डिजिटल प्रकाशन के तौर पर पाठकों के सामने मौजूद होगा।

ये पत्रकारिता में उस बदलाव की ओर इशारा कर रहा है जिसके मुताबिक अब पाठक ऑनलाइन माध्यम का इस्तेमाल ज़्यादा कर रहे हैं। पत्रिका की संपादक टिना ब्राउन ने इसे नई शुरुआत कहा है। उन्होंने कहा कि न्यूजवीक कोई परंपरागत पत्रिका भर नहीं है। हमने जो बदलाव किए हैं आने वाले दिनों में हमारे प्रतिद्वंदी भी उसे अपनाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


आर्थिक तंगी के चलते फ़ैसला
दो साल पहले जब न्यूजवीड और द डेली बिस्ट का विलय हुआ तब से टिना ब्राउन ही न्यूज़वीक की संपादक हैं। न्यूजवीक का पहला अंक 17 फरवरी, 1933 को प्रकाशित हुआ था। न्यूजवीक की गिनती हमेशा समाचार पत्रिका टाइम के बाद नंबर 2 पर ही हुई। हालांकि 1960 के दशक में नागरिक संगठनों के आंदोलनों को प्रमुखता देने के चलते न्यूज़वीक को खासी मशहूरी मिली थी।

लेकिन न्यूजवीक का प्रसार 30 लाख तक पहुंचा लेकिन हाल के दिनों में पाठकों की घटती संख्या और विज्ञापन से होने वाली घटती आमदनी के चलते पत्रिका की स्थिति बहुत अच्छी नहीं रह गई थी। इसके प्रकाशक वाशिंगटन पोस्ट कंपनी ने 2010 में इसे कारोबारी प्रकाशक सिडनी हरमन के हाथों महज एक डॉलर में बेच दिया था। इसके तीन महीने बाद इसका दे डेली बिस्ट में विलय हो गया था।

माना जा रहा है कि न्यूजवीक के डिजिटल होने से प्रिंटिंग, पोस्टेज और प्रसार पर होने वाला खर्च कम होगा और न्यूजवीक के कई कर्मचारियों की नौकरी भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें