फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी स्कूली किताबों में हिंदू धर्म के बारे में बताया गया गलत

Sat, 20 May 2017 03:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलिफोर्निया की स्कूली किताबों में भारत और हिंदुत्व को नकारात्मक बताया गया है, जिसका भारतीय-अमेरिकी विरोध कर रहे हैं। अमेरिका के हिंदू एजुकेशन फाउन्डेशन (HEF) के निदेशक शांथरम नेक्कर कहते हैं कि ये बेहद दुखद है कि दशकों तक हिंदू अमेरिकन समुदाय द्वारा चलाए गए जागरुकता कार्यक्रमों के बावजूद मैकग्रॉ हिल, डिस्कवरी, और नेशनल ज्योग्राफी पूर्व में दिए गए उल्लेखों के आधार पर भारतीय सभ्यता के बारे में बता रहे हैं। नेक्कर की ये टिप्पणी कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन के एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान सामने आई।
विज्ञापन


सालों से भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग किताबों में हिंदुत्व के बारे में फैलाए गए भ्रम को लेकर लड़ाई कर रहे हैं। स्टेट ऑफ कैलिफोर्निया के मुताबिक पाठय-पुस्तकों का पाठयक्रम डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन के द्वारा निर्धारित किया जाता है। पिछले साल ही विवादों के बाद इस फ्रेमवर्क में बदलाव किया गया है।

विभाग ने पिछले दो सालों में स्कॉलर्स, समुदाय के लोगों, छात्रों से बात करके नया फ्रेमवर्क तैयार किया है, जिसमें योगा, धर्म, व्यास, वाल्मीकि, और साइंस और टेक्नोलॉजी में भारत द्वारा हासिल उपलब्धियों का उल्लेख शामिल है। इन सबके बावजूद पाठ्य-पुस्तकों में ये बदलाव नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें