फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल निर्माण की गुत्थियां सुलझाने को तैयार नासा का ‘रोबोटिक लैंडर’

Sun, 02 Dec 2018 03:22 AM IST
एजेंसी, लास एंजिल्स। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मानवरहित रोबोटिक इनसाइट उतारने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगल ग्रह के निर्माण की गुत्थियों को समझने के उद्देश्य से नासा द्वारा भेजा गया रोबोटिक लैंडर इनसाइट सफलतापूर्वक मंगल ग्रह पर उतरने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने शुक्रवार को रोवर की इस सफलता को साझा करते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि इसके मुख्य दो उपकरण-भूकंप सेंसर और सतह से नीचे की ऊष्मा को मापने वाला सेल्फ हेमरिंग मोल वैसे ही काम करेगा जैसी योजना इस संबंध में तैयार की गई थी। नासा ने एक बयान में कहा, ‘यह रोबोटिक यान धूल और बालू से भरे एक क्रेटर पर उतरा है, जिसे हॉलो नाम से जाना जाता है।’ 

इनसाइट को सतह पर 15 डिग्री तक झुककर काम करने के लिहाज से तैयार किया गया है। रोबोटिक लैंडर ने मंगल ग्रह पर अपने आसपास की पहली तस्वीर भी भेजी है। इस तस्वीर में कुछ चट्टानें दिख रही हैं। आने वाले दिनों में रोबोटिक लैंडर मंगल ग्रह की अच्छी तस्वीरें भेजेगा क्योंकि यह अपने दो कैमरों पर लगी धूल की परत को साफ कर देगा। इस दो वर्षीय मिशन का लक्ष्य मंगल ग्रह के निर्माण की गुत्थियों को सुलझाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें