फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमान के शोर को कम करने के लिए नासा ने बनाई नई तकनीक

Wed, 27 Jun 2018 04:47 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
Air Force cargo aircraft - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सफलतापूर्वक एक ऐसी तकनीक बनाई है जो विमान के शोर को कम कर सकती है। आमतौर पर विमान के उड़ान भरने पर इसके शोर के कारण आसपास का वातावरण वहां मौजूद लोगों को प्रभावित करता है। अमेरिका में स्थित नासा के ‘अकूस्टिक रिसर्च मेजरमेंट’ (एआरएम) यानी ध्वनिक अनुसंधान मापन में लैंडिंग के दौरान विमान के गैर-प्रणोदक हिस्सों द्वारा उत्पादित एयरफ्रेम शोर या शोर को संबोधित करने के लिए तकनीक का परीक्षण किया है। 
विज्ञापन


इस तकनीक की मदद से इंजन के शोर को 70 प्रतिशत से अधिक तक कम किया जा सकेगा। अमेरिका में नासा के लैंगली रिसर्च सेंटर के एक एयरोस्पेस वैज्ञानिक मेहदी खोरामी ने कहा, ‘नासा का लक्ष्य एयरपोर्ट के पास रह रहे लोगों की परेशानी को कम करने के लिए विमान के शोर को कम किया जाना था।’ उन्होंने कहा, ‘हम बहुत आश्वस्त हैं कि परीक्षण की गई तकनीकों के साथ हम विमान के शोर को काफी हद तक कम कर सकते हैं और इससे वास्तव में बहुत सी उड़ाने बिना शोर के उड़ान भर सकेंगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें