मोदी-ट्रप को बताया संबंध मजबूत करने में फिट।
एक टॉप रिपब्लिकन नेता नीट गिंग्रिच ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और डॉनल्ड ट्रंप की तुलना की है। उन्होंने कहा है कि मोदी और ट्रंप दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में फिट हैं। गिंग्रिच के अनुसार अमेरिका और भारत के संबंधों को ये दोनों नेता मिलकर एक नए मुकाम पर ले जाएंगे।
वे बोले कि मोदी और ट्रंप दुनिया को अधिक सुरक्षित और बेहतर बनाएंगे। गिंग्रिच ने यह बात रिपब्लिकन हिंदू कोअलिशन की तरफ से आयोजित ब्रेकफास्ट में कही। जहां एक ओर उन्होंने ट्रंप को अमेरिका की सुरक्षा को लेकर एक टफ नेता बताया, वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी को भारत को लेकर बेहद सतर्क नेता कहा।
आपको बता दें कि गिंग्रिच को ट्रंप का बेहद ही करीबी माना जाता है। साथ ही गिंग्रिच उन अमेरिकी नेताओं में से हैं जिन्होंने गुजरात में मोदी के मुख्यमंत्री रहने के दौरान अच्छे संबंध विकसित कर लिए थे।