फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी ने ट्रंप को बनाया अपना उम्मीदवार

Wed, 20 Jul 2016 09:51 AM IST
बीबीसी न्यूज़
विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी ने डॉनल्ड ट्रंप को अपना उम्मीदवार चुन लिया है।
विज्ञापन


उनका चुनाव ओहायो के क्लीवलैंड में चल रहे रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ। सम्मेलन के दूसरे दिन उन्हें राज्यों के प्रतिनिधियों से बहुमत का समर्थन मिला।

इंडियाना के गवर्नर माइक पेंस उनके रनिंग मेट यानी उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। गुरुवार रात ट्रंप इस उम्मीदवारी को आधिकारिक तौर पर स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन


एक वीडियो के जरिए सम्मेलन को संबोधित करते हुए न्यूयार्क के प्रॉपर्टी डेवलपर डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि उम्मीदवार चुने पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

ट्रंप बोले, उम्मीदवार चुने पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं

डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि वो चुनाव जीतकर अमेरिका में सही मायने में बदलाव लाएंगे। ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वो इसी तरह से उन्हें समर्थन देना जारी रखें।

इस अवसर पर हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स के स्पीकर पॉल रेयॉन ने सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं से अपील की कि वो ट्रंप को जीत दिलाने के लिए एक हो जाएं। उन्होंने कहा कि ट्रंप की जीत तभी सुनिश्चित होगी जब सभी रिपब्लिकन मिलकर काम करेंगे।

ट्रंप के चुनाव के बाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए उनकी बेटी इवांका ट्रंप ने कहा, ''यह अविस्मरणीय है, यह सपने की तरह है, मुझे अपने पिता पर बहुत गर्व है।'' उन्होंने इस चुनाव को ऐतिहासिक बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें