फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप का नाम लेकर सीढ़ियों से कूद गया नग्न आदमी

Sun, 03 Jul 2016 01:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
'डोनाल्ड ट्रंप तुम कहां हो?' और नग्न शख्स ने लगा दी छलांग - फोटो : ndtv
विज्ञापन
नग्न आदमी ने कहा 'डोनाल्ड ट्रंप तुम कहां हो' और ऊंची सीढ़ियों से कूद गया। ये देख सब सब सन्न रह गए। उसने बदन पर कुछ भी नहीं पहना था। वो तेजी से दौड़ता हुआ आ रहा था और बार-बार ट्रंप का नाम ले रहा था। 
विज्ञापन


बेहद हैरानी भरा मामला न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर इलाके का है। पुलिस के मुताबिक नग्न शख्स डिस्काउंट ब्रॉडवे टिकट बूथ से सटी सीढ़ियों की कगार पर चढ़ गया और वहीं से छलांग लगा दी। 

पुलिस की मानें तो घटना से पहले पुलिस वालों ने नग्न शख्स से बात करने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना, वह केवल ट्रंप के नाम की रट लगा रहा था। वह यही कह रहा था "डोनाल्ड ट्रंप तुम कहो?'' 
विज्ञापन


शख्स की हरकत किसी को समझ नहीं आ रही थी, पुलिस भी घटना के पीछे पूरी बात बताने में नाकाम रही। 

पुलिस ने इतना बताया कि नग्म शख्स करीब 16 फीट की ऊंचाई से कूदा, जिससे उसकी एक कोहनी में जख्म हो गया। घालय शख्स को पुलिस तुरंत अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसकी जान बचा ली। पुलिस की मानें तो उसकी हालत में सुधार होने पर पागलों के डॉक्टर को दिखाया जाएगा।

बता दें डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार हैं। ट्रंप अपने ज्वलंत बयानों को लेकर लगातार मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें