न्यूयॉर्क में एक मु्स्लिम पुलिस अफसर को धार्मिक तौर पर रखी गई दाढ़ी छोटी न करने के कारण निलंबित कर दिया गया है।
अब पुलिस अफसर ने केंद्रीय अदालत में पुलिस विभाग और न्यूयॉर्क शहर के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया है।
पुलिस अफसर मसूद सैय्यद को मंगलवार को जब उनके बॉस ने दाढ़ी छोटी करने को कहा तो सैय्यद ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।
वैसे तो न्यूयॉर्क पुलिस विभाग में काम करने वालों को दाढ़ी रखने की मनाही है लेकिन विभिन्न धर्मों के मानने वालों के लिए छूट के तौर पर एक मिली मीटर तक लंबी दाढ़ी रखने की इजाजत है।
लेकिन मसूद सैय्यद एक मिली मीटर के बजाए एक इंच तक लंबी दाढ़ी रखना चाहते हैं। इसको वह अपनी धार्मिक आजादी मानते हैं।
उनके वकील ने बुधवार को केंद्रीय अदालत में बताया कि मंगलवार को मसूद सैय्यद को उस समय निलंबित कर दिया गया जब उन्होंने बॉस के कहने के बावजूद अपनी दाढ़ी को काट कर छोटी करने से इंकार कर दिया।
सैय्यद कहते हैं कि मैं जज के फैसले से बहुत खुश हूं। यह एक सही फैसला है।
पुलिस अफसर
- फोटो : BBC
इस मामले में अदालत ने पुलिस विभाग को आदेश दिया कि जब तक मुकदमे का फैसला न आ जाए तब तक मसूद सैय्यद की तंख्वाह जारी रखी जाए।
सैय्यद अदालत के इस फैसले से खुश हैं लेकिन वह लंबी कानूनी लड़ाई के लिए तैयार दिखते हैं। सैय्यद कहते हैं कि मैं जज के फैसले से बहुत खुश हूं।
यह एक सही फैसला है और मुझे लगता है हम सही तरफ जा रहे हैं, लेकिन अभी आगे एक लंबा कानूनी रास्ता तय करना है। वो कहते हैं कि उन्हें पुलिस विभाग में कई सहयोगियों की हिमायत हासिल है।
मसूद जो एक वकील भी हैं, पुलिस विभाग में पिछले 10 साल से काम कर रहे हैं। फिलहाल वह लॉ क्लर्क की हैसियत से काम करते हैं।
इससे पहले मसूद ने 1 मिली मीटर तक दाढ़ी रखने की इजाजत विभाग से ले ली थी और उन्हें पिछले साल दिसंबर तक कोई परेशानी नहीं हुई।
लेकिन जब उनकी दाढ़ी 1 मिली मीटर की सीमा से बढ़ गई तो उनको दाढ़ी छोटी करने को कहा गया। उसके बाद से वह पुलिस विभाग से लंबी दाढ़ी रखने की छूट हासिल करने के लिए लगातार कोशिशें करते रहे लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
पुलिस अफसर की लंबी दाढ़ी के मामले में न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की "नो बियर्ड" या "दाढ़ी नहीं" की नीति।
पुलिस अफसर
- फोटो : BBC
बल्कि मसूद सैय्यद अन्य धर्मों के मानने वाले पुलिस अफसरों का हवाला देते हुए कहते हैं कि विभाग में कई अफ़सर तो 1 मिली मीटर से लंबी दाढ़ी रखते हैं।
सन 2013 में मैनहैटन की एक केंद्रीय अदालत के जज ने एक यहूदी पुलिस अफसर की लंबी दाढ़ी के मामले में न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की "नो बियर्ड" या "दाढ़ी नहीं" की नीति को अमरीकी संविधान के पहले संशोधन के तहत पुलिस अफसर के अधिकार का उल्लंघन करार दिया था।
अमरीकी संविधान के पहले संशोधन के तहत हर व्यक्ति को अमरीका में अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार है।
मसूद सैय्यद का दावा है कि न्यूयॉर्क पुलिस विभाग में कम से कम 100 ऐसे पुलिस अफसर मौजूद हैं जिन्हे लंबी दाढ़ी रखने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मसूद सय्यद के वकील जोशुआ मुसकाविट्ज कहते हैं, "हमने मुकदमा इसलिए दायर किया है जिससे दाढ़ी लंबी होने के कारण पुलिस विभाग में परेशानी झेलने वाले सभी अफसरों को राहत मिल सके।
दाढ़ी के सिलसिले में पुलिस विभाग की नीति में बदलाव देखना चाहते हैं।
पुलिस अफसर
- फोटो : BBC
हम दाढ़ी के सिलसिले में पुलिस विभाग की नीति में बदलाव देखना चाहते हैं।
वहीं न्यूयॉर्क शहर प्रशासन के वकील का कहना है कि मसूद सैय्यद की दाढ़ी पुलिस विभाग के नियमों का उल्लंघंन करती है क्योंकि 1 मिली मीटर की हद इसलिए लागू की गई है जिससे पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान चेहरे पर गैस मास्क सही तरीके से लगा सकें।
32 वर्षीय मसूद सैय्यद को 30 दिनों के लिए बगैर तंख्वाह के निलंबित किया गया था और अगर वह दाढ़ी छोटी करने से इंकार करते रहेंगे तो उन्हे पुलिस विभाग के कानून के तहत नौकरी से बर्खास्त भी किया जा सकता है।
अब अदालत में इस मामले की अगली पेशी 8 जुलाई को होनी है जिसमें जज यह तय कर सकते हैं कि क्या मसूद सैय्यद पुलिस विभाग में अपने काम पर लंबी दाढ़ी के साथ वापस जा सकते हैं या नहीं।