अमेरिका में मुस्लिम महिलाओं पर शोषण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला शिकागो के मिनेसोटा का है। यहां के नोर्थडेल मिडिल स्कूल में छात्रों ने मुस्लिम छात्रा का हिजाब खींच लिया और उसके बालों को खोल दिया। काउंसिल ऑन अमेरिकन इस्लामिक रिलेशंस ने इस घटना को हमला करार दिया है।
इसके बाद घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही स्कूल प्रशासन के रवैये पर काउंसिल ऑन अमेरिकन इस्लामिक रिलेशंस ने सवाल उठाए। उसने कहा कि जब तक ये खबर मीडिया तक नहीं पहुंची थी, स्कूल प्रशासन ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई।
CAIR के जयलानी हुसैन ने कहा कि स्कूल प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए थी। जो उसने नहीं की। उन्होंने ये भी कहा आरोपी छात्र अन्य मुस्लिम छात्राओं पर भी ऐसी ही कृत करता आ रहा है। जांच कर रही टीम के सदस्य जिम स्केली ने कहा कि जांच कमेटी इस बात पर गौर कर रही है कि कहा पर स्कूल और छात्रा के परिजनों में बात टूटी।
उल्लेखनीय है कि इस तरह की घटनाओं में ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद से बढ़ोतरी देखी जा रही है। गौरतलब है कि ट्रंप को गैर-श्वेत लोगों का विरोधी समझा जाता है और वह अपने प्रचार के दौरान इस बात का जिक्र भी कर चुके हैं। उनकी इसी बात से प्रेरणा लेकर लोगों इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।