फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति बनते ही बदले ट्रंप के सुर, कहा- मुसलमानों का उत्पीड़न बंद करें लोग

Tue, 15 Nov 2016 06:43 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनल्ड ट्रंप
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद मुसलमानों के उत्पीड़न की रिपोर्टों से दुखी डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर लोगों से इसे बंद करने को कहा है। वह अफ्रीकी-अमेरिकियों और लैटिन अमेरिकियों के साथ हो रही ज्यादती से भी दुखी हैं। एक चैनल को दिए साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा, ‘ऐसी खबरों से मुझे गहरा दुख पहुंचा है और मैं कहना चाहता हूं कि इसे बंद कीजिए।’ 
विज्ञापन


हाल में मुसलमानों, अश्वेतों एवं अन्य अल्पसंख्यकों के अलावा समलैंगिक समुदाय के खिलाफ कथित घृणा अपराध को लेकर उनसे सवाल किया गया था। उनसे पूछा गया कि क्या आप उन लोगों से कुछ कहना चाहेंगे। ट्रंप ने कहा, ‘बिल्कुल, मैं कहूंगा कि यह भयानक है और ऐसा मत कीजिए। मैं इस देश को एकजुट करना चाहता हूं।’ 

ट्रंप ने आगे कहा कि उनकी जीत से समाज का एक तबका भयभीत है क्योंकि वे लोग उन्हें नहीं जानते हैं। उन्होंने साफ कहा कि लोगों को डरने की कतई जरूरत नहीं है। विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि इनमें बड़ी तादाद पेशेवर प्रदर्शनकारियों की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें