फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई आतंकी हमले के दोषी डेविड हेडली पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

Tue, 24 Jul 2018 02:33 PM IST
एजेंसी, शिकागो 
विज्ञापन
विज्ञापन
26/11 मुंबई आतंकवादी हमले का साजिशकर्ता डेविड हेडली अमेरिका की शिकागो जेल में हुए एक जानलेवा हमले में घायल हो गया। 8 जुलाई को दो कैदियों ने उस पर हमला किया था। गंभीर हालत में उसे शिकागो के एक अस्पताल नॉर्थ शोर यूनिवर्सिटी इवांसटन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हमलावर दोनों भाई हैं और पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोप में जेल में कैद हैं। 
विज्ञापन


अमेरिकी नागरिक हेडली पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी गुट लश्कर ए ताइबा के लिए काम करता था। उसने मुंबई पर हमले के लिए महत्वपूर्ण इमारतों की रेकी की थी।

वह सितंबर 2006 से जुलाई 2008 के बीच पांच बार भारत आया था। साथ ही उसने पाकिस्तान जाकर लश्कर के ट्रेनिंग कैंप में भी हिस्सा लिया था। मुंबई आतंकी हमले की साजिश में शामिल होने के लिए उसे 24 जनवरी 2013 को अमेरिकी संघीय कोर्ट ने दोषी करार दिया था और 35 साल कैद की सजा सुनाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें