फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में रेस्त्रां के बाहर बंदूकधारी हमलावर ने की अंधाधुंध फायरिंग, 1 की मौत, 8 घायल

Mon, 23 Jul 2018 09:34 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टोरंटो में गोलीबारी
विज्ञापन

कनाडा के टोरंटो शहर में एक बंदूकधारी हमलावर ने कई लोगों को गोलियों से भून डाला। इस घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बंदूकधारी हमलावर को भी पुलिस ने ढेर कर दिया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार रात 10 बजे की है। पुलिस के मुताबिक, ग्रीकटाउन में एक बार के सामने कई लोग खड़े थे, इसी बीच एक बंदूकधारी हमलावर ने अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, हमलावर ने कई लोगों को घायल कर दिया था। 
विज्ञापन


वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और हमलावर को ढेर कर दिया। फिलहाल हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है।



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें