वर्जीनिया में हुई हिंसा में अपनी बेटी को खोने वाली सुसन ब्रो ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से बात करने से मना कर दिया है। आपको बता दें कि 32 साल की हीथर हेयर की पिछले हफ्ते चार्लोसट्सविले, वर्जीनिया में हुई हिंसा में मौत हो गई थी।
पढ़ें: अमेरिका में नस्लीय हिंसा के लिए ट्रंप ने फिर दोनों पक्षों को ठहराया जिम्मेदार
जिसके बाद उनकी मां को व्हाइट हॉउस की तरफ से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप से बात करने से साफ इनकार कर दिया। इस हफ्ते की शुरूआत में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि वो हिंसा में मारी गई लड़की की मां सुसन से बात करेंगे। सुसन ने बताया कि उन्हें व्हाइट हॉउस की तरफ से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन सुसन ने बात नहीं की।
पढ़ें: वर्जीनिया हिंसा पर ट्रंप मौन, हो रही चारो तरफ आलोचना
उन्होंने कहा कि मैं माफी मांगती हूं लेकिन मेरी बच्ची के लिए दिए बयान के बाद मैं राष्ट्रपति ट्रंप से बात नहीं कर रही हूं। सुसन ने कहा कि ऐसा नहीं है कि मैंने ट्रंप के किसी ट्वीट को देखने के बाद यह फैसला लिया। बल्कि मैंने ट्रंप की प्रेस कॉन्फ्रेंस की वीडियो क्लिप देखी । हिंसा के लिए ट्रंप ने दोनों पक्षों को जिम्मेदार ठहराया था। इस हिंसा में 19 लोग घायल हुए थे। सुसन ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि आप मेरा हाथ पकड़ कर माफी मांग लेंगे लेकिन मैं अपने दर्द को नहीं भूल पाऊंगी।