देशभर के 10 अस्पतालों में भर्ती 4 हजार मरीजों पर किए गए अध्ययन से पता चला है कि सुपरबग से यहां लोग अधिक संक्रमित हैं। ये आंकड़ा अमीर देशों से अधिक है।
अध्ययन से खुलासा हुआ है कि सुपरबग से होने वाली मौतों में भारत सबसे ऊपर है। इस बैकटीरिया से मौत का आंकड़ा साल 2015 में 13 फीसदी था। वहीं कुछ अन्य देशो में मृत्यु दर का आंकड़ा 2-7 फीसदी है। ये अध्यययन जॉन होपकिंस यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिकल एंड द सेंटर फॉर डिसीज डायनामिक्स, इकोनॉमिक्स एंंड पॉलिसी (सीडीडीईपी) ने किया है।
सुपरबग के इन्फेक्शन से संक्रमित लोगों की संख्या कई गुना अधिक है। ये दो प्रकार का संक्रमण होता है, मल्टी ड्रग रेसिस्टेंट (एमडीआर) और एक्सट्रीमली ड्रग रेसिस्टेंट (एक्सडीआर)।
इस अध्ययन का शीर्षक है, 'द मल्टी ड्रग रेसिस्टेंट पैथोजेन्स इन इंडिया: अ रेट्रोस्पेक्टिव ऑब्जरवेशन स्टडीज'। यह अध्ययन ग्लोबल मेडिकल जनरल क्लीनिकल इन्फेक्शियस डिजीज में पब्लिश हुआ है।
वाशिंगटन डीसी स्थित सीडीडीईपी के निदेशक और संस्थापक रामानन लक्ष्मीनारायण का कहना है कि ग्राम-नकारात्मक बैक्टीरिया के कारण होने वाले संक्रमण ग्राम पॉजिटिव बैक्टीरिया के कारण होने वाली तुलना में उच्च मृत्यु दर से जुड़े होते हैं। इससे सबसे ज्यदा बुजुर्ग प्रभावित होते हैं।