नासा के मैग्नेटोस्फेरिक मल्टीस्केल मिशन (एमएमएस) ने पृथ्वी की सतह से सर्वाधिक ऊंचाई पर जीपीएस सिग्लन सेट कर के गिनिज बुक ऑफ वर्ल़्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया है। यह जीपीएस सिग्नल पृथ्वी की सतह से 70,000 किमी की ऊंचाई पर स्थापित किया गया है। यह जानकारी अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दी है।
पृथ्वी के चारों ओर दीर्घ वृत्ताकार कक्षा में काम करने वाले चार एमएमएस अंतरिक्ष यानों में जीपीएस प्रणाली लगी है और यह अपनी सटीक परिपथ प्रणालियों की माप लेती है जिसके लिए अत्यंत संवेदनशील पोजीशन और कक्षा की गणनाओं की जरूरत है ताकि उसकी उड़ान संबंधी संरचनाओं को निर्देश मिल सके। इस साल के शुरू में एमएमएस ने पृथ्वी के नजदीक से उड़ान भरना शुरू किया।
बहु अंतरिक्ष यान रचना में चारों अंतरिक्ष यान केवल सात किलोमीटर की दूरी पर उड़ान भर रहे हैं। जब यह सैटेलाइट पृथ्वी के बिल्कुल पास थी तब यह 35,405 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गुजर रही थी। जिसे जीपीएस ने आसानी से ट्रेस कर लिया। हालांकि जब एमएमएस ने रिकार्ड नहीं तोड़ा था तभी उसने अभूतपूर्व काम किया था।