फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजा सर्वे में ट्रंप ने बनाई हिलेरी पर बढ़त

Wed, 02 Nov 2016 11:50 AM IST
बीबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरीका में आठ नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए होनेवाले मतदान से पहले ओपिनियन पोल में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप और डेमोक्रैट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के बीच कड़े मुकाबले की संभावना जताई जा रही है। एबीसी न्यूज के एक पोल में रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन से एक प्रतिशत ज्यादा समर्थन हासिल करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरे सर्वेक्षणों में हिलेरी क्लिंटन ट्रंप से आगे नजर आ रही हैं। हालांकि दो हफ्ते पहले जहां वो ट्रंप से सात प्वाइंट से आगे चल रही थीं, अब उनकी बढ़त का फासला कम हो गया है। मंगलवार को दोनों ही उम्मीदवारों ने अपना समय उन राज्यों में प्रचार करते हुए बिताया जहां वोट के आखिरी समय में किसी भी पाले में गिरने की संभावना है।
विज्ञापन


हिलेरी क्लिंटन ने फ्लोरिडा में चुनाव प्रचार किया, वहीं डोनल्ड ट्रंप ने पेन्सिल्वेनिया में वोटर्स को अपने पक्ष में करने की कोशिश की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें