फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशेल ओबामा ने अपनी बेटियों के बारे में कहा- आईवीएफ तकनीक से हुआ था दोनों का जन्म

Sun, 11 Nov 2018 02:27 AM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
Michelle Obama
विज्ञापन

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने कहा है कि 20 साल पहले वो बेहद निराशा के दौर से गुजरी थीं, जब उन्हें गर्भपात कराना पड़ा था और दो बच्चियों मालिया और साशा को जन्म देने के लिए उन्हें इन विट्रो फर्टिलाइजेशन यानी आईवीएफ का सहारा लेना पड़ा था।

विज्ञापन


मिशेल ओबामा की किताब 'बिकमिंग' 13 नवंबर को लॉन्च होगी। मिशेल ने अपनी इस 426 पन्नों की किताब में हर उस बात का जिक्र किया है जो उन्होंने आठ वर्षों के दौरान व्हाइट हाउस में रहते हुए महसूस की। इसके अलावा उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े ऐसे कई व्यक्तिगत पहलुओं को भी इसमें छुआ है जो अभी तक सार्वजनिक नहीं थीं।

अमीरीकी चैनल एबीसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया, "मुझे लगा कि मैं फेल हो चुकी हूं क्योंकि गर्भपात कितना आम है मुझे इस बारे में पता ही नहीं था, क्योंकि इस बारे में लोग ज्यादा बातचीत नहीं करते हैं।" 54 वर्षीय मिशेल ने बताया कि साशा और मालिया के जन्म के लिए उन्हें आईवीएफ का सहारा लेना पड़ा था। अब साशा 17 साल और मालिया 20 साल की हैं।

विज्ञापन

ओबामा के प्यार में डूबती चली गई

'ओबामा के प्यार में डूबती चली गई'
पूर्व वकील और अस्पताल की प्रशासक की रहीं मिशेल ओबामा ने 54 वर्ष की मिशेल ने लिखा है कि वह लगातार से गर्भधारण की कोशिशें कर रही थीं लेकिन कुछ सही नहीं हो पा रहा था। इसके बाद फिर एक दिन वह और उनके पति पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया और वह पॉजीटिव आया। इसके बाद दोनों खुश थे, लेकिन दो हफ्तों के बाद ही मिशेल को गर्भपात से गुजरना पड़ा।

उन्होंने बताया कि जब वो करीब 34 साल की थी, तब उन्हें लगा कि 'बायोलॉजिकल क्लॉक एक सच है और अंडे सीमित मात्रा में बनते हैं' और इसके बाद उन्होंने आईवीएफ तकनीकी को अपनाने का निर्णय लिया।

अपने संस्मरण में उन्होंने अपने जीवन के बारे में खुलकर लिखा है। उन्होंने लिखा है कि किस तरह उन्हें ओबामा से प्यार हुआ। शिकागो में गर्मी की उस रात को याद करते हुए मिशेल लिखती हैं, "जैसे ही मैंने ओबामा के बारे में सोचना और महसूस करना शुरू किया, मैं उन भावनाओं में बहती और डूबती चली गई। ये पूर्ण संतुष्टि, विस्मय और कृतज्ञता के भाव थे।"

 
विज्ञापन

ट्रंप को माफी नहीं

ट्रंप को माफी नहीं
इस किताब में मिशेल ने लिखा है कि वह मौजूदा अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके पति बराक ओबामा के खिलाफ फैलाईं गई 'झूठी बातों' के लिए कभी माफ नहीं करेंगी। मिशेल ने खासतौर पर ट्रंप की ओर से ओबामा के जन्मस्थान को लेकर फैलाई गईं बातों की वजह से उन पर हमला बोला है।

साल 2016 में राष्ट्रपति चुनावों के दौरान ट्रंप ने कहा था कि ओबामा अमरीका में पैदा नहीं हुए थे। उन्होंने लिखा है कि ट्रंप की इस टिप्पणी ने उन्हें काफी तकलीफ पहुंचाई थी और इस दावे के लिए वह ट्रंप को कभी माफ नहीं करेंगी। मिशेल ने इसके लिए जीनोफोबिया शब्द का इस्तेमाल किया है। मिशेल ने लिखा है, "यह पूरी चीज पागलपन और मतलब की भावना से भरी हुई थीं। बेशक, इसमें कहीं न कहीं कट्टरता और जेनोफोबिया छुपा हुआ था।"

मिशेल लिखती हैं, "क्या होता अगर कोई पागल व्यक्ति बंदूक लेकर वाशिंगटन में घुस जाता? क्या होता अगर कोई व्यक्ति हमारी बच्चियों का पीछा करता? डोनाल्ड ट्रंप के बड़बोले और लापरवाही भरे बयानों ने मेरे परिवार की सुरक्षा को जोखिम में डाल दिया था और इसके लिए मैं उन्हें कभी माफ नहीं करूंगी।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें