अमेरिका के राष्ट्रपति ने अपने फ्रांस के समकक्ष इमैनुएल मैक्रों द्वारा चीन, रूस व अमेरिका जैसे देशों से खुद को सुरक्षित रखने के लिए दिए गए यूरोपीय सेना के प्रस्ताव को अपमानजनक कहा है। बता दें कि बीते दिनों फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक साक्षात्कार में कहा था कि यूरोप को फ्रांस, अमेरिका व चीन से बचने के लिए एक सच्ची यूरोपीय सेना गठित करने की आवश्यकता है।
इसके जवाब में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति का कहना है कि यूरोप को खुद को अमेरिका, चीन व रूस से बचाने के लिए एक सेना बनाने की जरूरत है। यह बहुत अपमानजनक है। लेतिनस शायद यूरोप को पहले नाटो को लेकर उतिक भुगतान करना चाहिए, जिसमें अमेरिका काफी सब्सिडी देता है।
बता दें कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति पिछले साल सत्ता में आने के बाद से ही यूरोपीय सहयोगियों के बीच रक्षा सहयोग के लिए दबाव डालते रहे हैं। हालांकि, अन्य सदस्य राज्यों द्वारा इस मामले में पैर पीछे खींचने के चलते उन्हें अब तक सीमित सफलता ही मिल पाई है।