फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरदार 'मर्द हमारे बाथरूमों के पास न आएं...'

Thu, 21 Apr 2016 12:19 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
वाशिंगटन की क्रिस्टी मैरिट ने फेसबुक पर तस्वीरों की एक श्रृंखला जारी की - फोटो : facebook
विज्ञापन
अमेरिका के वाशिंगटन की क्रिस्टी मैरिट ने फेसबुक पर तस्वीरों की एक श्रृंखला जारी की है जिसमें ट्रांसजेंडर की तुलना मेक्सिकन पोशाक या समुद्री डाकू से की गई है। मैरिट की इन तस्वीरों को करीब 70 हजार लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 30 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। लेकिन बहुत सारे लोग इस तरह के तुलना से नाराज हैं और इस पर ऑनलाइन नकारात्मक लेख लिखे जा रहे हैं। तस्वीर के एक कैप्शन में लिखा है, "औरतों के कपड़े पहन लेने से मर्द, औरत नहीं बन जाते। मर्दों को हमारे बाथरूम और लॉकर्स के पास नहीं जाना चाहिए।" मैरिट की इस टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया है।
विज्ञापन




अमेरिका में ट्रांसजेंडरों के सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल करने को लेकर लोगों में उलझन है। कुछ जगहों पर वो पुरुष और महिला दोनों शौचालयों में जा सकते हैं। वहीं कुछ स्थानों पर उन्हें ऐसे शौचालय का इस्तेमाल करने का दबाव बनाया जाता है जो उनके 'मुताबिक' हैं। केंद्र सरकार और राज्य के कानूनों में मतभेद है। इसलिए वह स्थानीय क़ानूनों को ख़ारिज कर देते हैं। उत्तरी कैरोलाइना में हाल ही में एक अध्यादेश को वापस लिया गया है जिससे ट्रांसजेंडर अपनी पसंद के हिसाब से बाथरूम का इस्तेमाल कर सकते हैं। फ़ेसबुक पर मैरिट के दोस्तों के संदेश बेहद सीमित हैं और ज्यादतर सहानुभूति वाले हैं।



एक यूज़र ने लिखा है यह कोई अभद्र बात नहीं है। मुझे लगता है कि यह एक सामान्य भावना है और उसकी बातों में तर्क है। हालांकि उनके सारे दोस्त इस बात पर सहमत नहीं हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा है, "इस पोस्ट को पूरी तरह नजरअंदाज कर देना चाहिए। अपनी घृणा अपने तक सीमित रखो। यह केवल बाथरूम है।" कुछ फेसबुक यूज़र्स ने मैरिट को अपमानजनक संदेश भी भेजे हैं। एक ने लिखा है, "मुझसे डरो, मैं आ रहा हूं।" कुछ ने अभद्र तस्वीरें पोस्ट कीं जिसे हटा दिया गया है।
विज्ञापन




ट्रांसजेंडर के समर्थकों का सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट अक्सर कई मौकों पर वायरल हो जाते हैं। पिछले साल एक ट्रांसजेंडर, माइकल सी ह्यूज ने अपनी एक पोस्ट ट्विटर पर पोस्ट की जिसे चार हज़ार बार शेयर किया गया। ह्यूज ने बीबीसी से कहा, "लगता है मैरिट किसी उपेक्षित जगह से आई हैं।" उनकी राय में ट्रांसजेंडर जो चाहे बाथरूम इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ क़ानून लाना ख़तरनाक होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें