आपकी जन्म कुंडली में विवाह का सही समय इस वर्ष जून मध्य से आरंभ हो जाएगा। आपकी कुंडली में विवाह के देरी से होने के योग बने हुए हैं, यदि विवाह पहले हो भी जाता तब आपको परेशानियों का सामना ज्यादा करना पड़ता।
आपकी कुंडली के अनुसार तो आपकी पसंद का विवाह होना चाहिए, साथ ही विवाह पूर्व आपके एक से अधिक रुझान भी नजर आते हैं लेकिन किन्हीं कारणो से आप अपनी पसंद के व्यक्ति से विवाह करने में असमर्थ हैं।
जून से आपका विवाह होने का समय आरंभ होगा लेकिन वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाना आपके हाथ में ही है क्योकि विवाह के बाद घर में सामजंस्य स्थापित करने में आपको दिक्कतें आ सकती हैं जिन्हें आप धैर्य व संयम से संभालेगी तो बेहतर होगा।