फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेन में युवक ने यात्रियों के ऊपर किया पेशाब, मचा बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लेन में आए दिन अजीबो गरीब मामले सामने आते रहते हैं। इस बार एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकार आप चौंक जाएंगे। मामला अमेरिका का है। यहां एक यात्री ने प्लेन में दूसरे यात्री पर पेशाब कर दिया, जिसके बाद उसे इस हरकत के लिए गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


डेलीमेल की एक खबर के अनुसार अमेरिका के एंक्रेज से ऑरगन जा रही जेटब्लू की फ्लाइट में यात्रा कर रहे 27 वर्षीय जेफ रूबीन पर आरोप है कि उसने प्लेन में दूसरे यात्री पर पेशाब किया। जिसके बाद फ्लाइट के पोर्टलैंड इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर लैंड करते ही जेफ रूबीन को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने माना गहरी नींद में हुई गलती

पुलिस के मुताबिक प्लेन में यात्रा कर रहे यात्रियों और कर्मचारियों ने बताया कि प्लेन को लैंड करने के करीब 30 मिनट पहले जेफ रूबीन ने अपने आगे की सीट पर बैठे यात्री पर पेशाब कर दिया।

वह प्लेन में लगातार गहरी नींद में सो रहा था। बताया गया कि रूबीन का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह सीट पर गिर गया, जिसके कारण उसने यात्रियों पर पेशाब कर ली।

बाद में रूबीन को इस हरकत के लिए प्लेन पोर्टलैंड इंटरनैशनल एयरपोर्ट से पुलिस ने हिरासत में ले लिया और सजा के तौर पर पांच घंटे तक जेल में रखा। जमानत के बाद उसे रिहा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें