अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मानव अधिकार को ही एलजीबीटी के अधिकार बताया है। ओबामा ने जोर देकर कहा पूरे विश्व में इस समुदाय के खिलाफ भेदभाव खत्म करने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। राष्ट्रपति ने 'इंटरनेशनल डे अगेंस्ट होमोफोबिया एंड ट्रांसफोबिया' के अवसर पर बोलते हुए कहा हमारा देश समानता और दूसरों के प्रति सम्मान के सिद्धांतों पर आज भी कायम है।
ओबामा ने हाल ही में एलजीबीटी समुदाय को दिए शादी के अधिकार की भी सराहना की। उन्होंने आगे कहा मुझे गर्व है हमारे देश ने हाल में उल्लेखनीय प्रगति की है पिछले साल सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद एलजीबीटी समुदाय को शादी में समानता का अधिकार दिया गया है।
इसके साथ ही राष्ट्रपति ने कहा इससे मुकाबला करने के लिए अभी हमें अपने देश और बाहर बहुत काम करना है। कई जगह एलजीबीटी समुदाय को हिंसा और भेदभाव के डर से अपनी पहचान छुपानी पड़ती है।
ओबामा ने अंत में कहा आज भी ऐसे मानव अधिकार के संरक्षक मौजूद हैं जो एलजीबीटी अधिकारों के लिए संघर्षरत हैं। यूएस ऐसे लोगों का सम्मान करता है और उनका समर्थन करता है, जो इंसानों की गरिमा के लिए संघर्ष कर रहे हैं।