अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की बेटी से शादी करने के लिए एक केन्याई वकील ने ओबामा की बेटी से शादी करेन को कुछ इस तरह का प्रपोजल दिया है कि जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
दरअसल एक केन्याई वकील ने बराक ओबामा की 16 वर्षीय बेटी मलाया से शादी करने की पेशकश की है। हैरानी कि बात यह है कि बदले में वकील ने 50 गाय, 70 भेड़, और 30 बकरियां देने का अजब प्रस्ताव दिया है।
केन्याई वकील फेलिक्स किपरोनो ने एक नैरोबियन न्यूजपेपर को दिए एक इंटरव्यू में ओबामा की बेटी से शादी करने इच्छा जाहिर की।वकील फेलिक्स किपरोनो ने कहा है कि उनको वर्ष 2008 में मालिया के प्रति आकर्षण हुआ।
किसी लड़की को नहीं किया डेट
फेलिक्स किपरोनो ने बताया कि 'मैंने अभी तक किसी भी लड़की के साथ डेट नहीं किया, मालिया के लिए वे पूरी तरह से वफादार हैं और इस बात का वादा करते हैं।
मालिया से शादी करने के बारे में मैंने अपने परिवार से बात की, मेरा परिवार मेरे साथ है और मेरे मदद करने को तैयार है। वहीं शादी करने के लिए दुल्हन की प्राइस बढ़ाने का सहयोग करेगा।
किपरोनो का कहना है कि वे इस बारे में बराक ओबामा को एक पत्र लिख रहे हैं उनसे गुजारिश करेंगे कि राष्ट्रपति अपेन केन्या के दौरे के दौरान अपनी बेटी मालिया को भी साथ लाएं। किपरोनो ने उम्मीद जताई है कि उच्चायोग उनके इस प्रस्ताव को अमेरिकी उच्चायोग तक पहुंचाएगा।
'सच्चा है मेरा प्यार'
वहीं उनका कहना है कि मेरे इस प्रस्ताव का मतलब ओबामा की संपत्ति से नहीं है, लोगों को लग रहा होगा कि वह ओबामा की संपत्ति को लेकर शादी करना चाहते हैं। कहा कि मालिया के लिए मेरा प्यार सच्चा है।
वे मालिया के साथ के साधारण जीवन जीना चाहते हैं। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि शादी के बाद वह मालिया को गाय का दूध निकालना और उगाली पकाना सिखाएंगे। इसके अलावा मुरसिक तैयार करना भी मालिया को सिखाएंगे जैसा कि कोलेनजिन महिलाएं किया करती हैं।