फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लास वेगास हमला: अटैक से एक दिन पहले ही हमलावर ने विदेश भेजे थे 1 लाख डॉलर

Wed, 04 Oct 2017 09:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
- फोटो : AFP
विज्ञापन
लास वेगास में 2 अक्तूबर को हुई गोलाबारी में 59 लोगों ने जान गंवा दी वहीं 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए। अमेरिका में गोलीबारी की यह अब तक की सबसे बड़ी घटना है,  लेकिन अभी तक अमेरिकी पुलिस को इस हमले की वजह का पता नहीं चल पाया है। इस हमले को अंजाम देने वाले 64 साल के स्टीफन पैडॉक ने घटना से एक दिन पहले 100,000 डॉलर विदेश में ट्रांसफर किए थे। पैडॉक ने यह रकम फिलीपींस के एक अकाउंट में ट्रांसफर की थी। 
विज्ञापन


वहीं मामले की जांच कर रहे अधिकारी पैडॉक की गर्लफ्रेंड से भी पूछताछ करेंगे। वह उससे जानना चाहते हैं कि क्या पैडॉक ने इस बारे में उसे कुछ बताया था। पैडॉक की गर्लफ्रेंड मैरिलौ डैनले घटना के वक्त देश से बाहर थी। एफबीआई उनसे पूछताछ के लिए अमेरिका वापस ला रही है। 

कमरे में मिलीं 10 राइफल
शुरुआती रिपोर्ट से पता चलता है कि पैडॉक के होटल कमरे में 10 से अधिक राइफलें थीं। लोम्बार्डो ने बताया कि पैडॉक का किसी आतंकी समूह से कोई संबंध नहीं है। पहले प्रशासन ने यह भी बताया था कि हमलावर के साथ कमरे में महिला मित्र भी थी लेकिन बाद में पता चला कि इस हमले से उसका कोई लेना देना नहीं था। 
विज्ञापन


पढ़ें: ट्रंप ने लास वेगास हमले को बताया 'शैतानी कृत्य'

ISIS ने किया था दावा
घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने अपने प्रोपेगेंडा संसाधनों की मदद से इस हमले की जिम्मेदारी लेने की कोशिश की थी और दावा किया था कि हमलावर हाल ही में उसका सदस्य बना था। अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई ने आईएसआईएस के इस दावे को खारिज कर दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें