फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लादेन के 'बॉडीगार्ड' को भेजा गया सऊदी अरब, क्या है वजह?

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरीकी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि अल-कायदा के एक संदिग्ध सदस्य अब्दुल शलाबी को ग्वांतानामो बे की जेल से सऊदी अरब स्थानांतरित कर दिया गया है। शालाबी के बारे में संदेह है कि वो एक समय ओसामा बिन लादेन के अंग रक्षक के तौर पर काम कर चुके हैं।
विज्ञापन


शलाबी को पाकिस्तानी सेना ने 2001 में पकडा था जिसके बाद उन्हें क्यूबा स्थित अमरीकी बेस ग्वांतानामो बे की जेल में भेज दिया गया था। वो उस समय से अब तक उसी जेल में कैद थे। वो इसके खिलाफ लगभग 10 साल तक भूख हडताल पर रहे थे।

ग्वांतानामो बे की जेल में रह रहे कैदियों पर पुनर्विचार करने वाली एक समिति ने सिफारिश की थी कि अब शलाबी को कैद में रखने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

नहीं चलाया गया कभी कोई मुकदमा

शलाबी पर कभी किसी अपराध के लिए कोई मुकदमा नहीं चलाया गया था।

अप्रैल में एक सुनवाई के दौरान उनके वकील ने कहा था कि शलाबी अपनी जिंदगी के बचे हुए दिन शांति से अपने परिवार के साथ गुजारना चाहते हैं और वो सऊदी अरब के पुर्नवास कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहते हैं।

पेंटागन का कहना है कि अब भी ग्वांतानामो बे की जेल में 114 कैदी मौजूद हैं।

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा 2017 में अपने कार्यकाल की समाप्ति से पहले ग्वांतानामो जेल को बंद करना चाहते हैं लेकिन इसके लिए अमरीकी संसद में उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड रहा है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें