फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महिला को इसलिए पसंद हैं ट्रंप, कहा- आखिरी सांस तक लोगों को उनके बारे में बताती रहेंगी

Thu, 18 Oct 2018 12:02 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और मेलिसा यंग - फोटो : Twitter
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ बहुत सी महिलाएं सामने आ चुकी हैं। लेकिन अभी तक ऐसा बहुत ही कम हुआ है कि कोई महिला ट्रंप को बेहद पसंद करती हो। ऐसी ही एक महिला हैं मेलिसा यंग। यंग अमेरिकी अभिनेत्री हैं और मिस विसकोंसिन यूएसए भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मेलिसा यंग - फोटो : Twitter
यंग का कहना है कि ट्रंप के समर्थक भी हैं और आलोचक भी। बेहद बीमार होने के बावजूद भी वह एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। उनका कहना है कि वह ट्रंप से वादा कर चुकी हैं कि अंतिम सांस तक लोगों को बताती रहेंगी कि वह कैसे आदमी हैं। यंग का कहना है कि वह अपने जीवन में जितने भी लोगों से मिली हैं, उनमें ट्रंप सबसे अद्भुत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 5
डोनाल्ड ट्रंप
यंग इस समय एक लाइलाज बीमारी से पीड़ित हैं। जिसका नाम है ऑटोनोमस फेलिअर सिंड्रोम। यंग कहती हैं कि ट्रंप को जब उनकी बीमारी के बारे में पता चला तो उन्होंने उन्हें अस्पताल में खत पहुंचाए थे। ट्रंप ने उन्हें कहा था कि वह एक बहादुर महिला हैं। यंग का कहना है कि ट्रंप के उन्हीं खतों की वजह से उनकी जान बची है।

4 of 5
डोनाल्ड ट्रंप
यंग ने दावा करते हुए कहा कि ट्रंप ने उनसे वादा किया था कि वह उनके 10 साल के बेटे का भी खयाल रखेंगे। वह कहती हैं कि उनके बीमार होने का कारण डॉक्टरों की लापरवाही है। जब ट्रंप को पता चला कि यंग ने भुगतान की बजाय क्षमा को चुना है तो उन्होंने उनसे कहा कि उनके बेटे का भविष्य सुरक्षित है। यंग अपनी कहानी सबको बताना चाहती हैं और वह मीडिया द्वारा ट्रंप के खिलाफ दिखाई जाने वाली खबरों को पसंद नहीं करती हैं।
विज्ञापन

5 of 5
डोनाल्ड ट्रंप
यंग ने आगे कहा कि ट्रंप की हमेशा महिलाओं और अल्पसंख्यकों के प्रति व्यवहार के कारण आलोचना होती है। यंग का कहना है, 'मैं महिला हूं और मेरा बेटा मेक्सिकन-अमेरिकन। ट्रंप चाहते तो मेरी कहानी लोगों को बताकर फायदा ले सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। क्योंकि वह मेरी गोपनीयता को बनाए रखना चाहते थे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next