फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से ट्रंप के खिलाफ हैं दुनिया की सबसे महंगी पत्रकार मेगन मैरी

Sat, 13 Oct 2018 01:34 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकन जर्नलिस्ट मेगन मैरी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अक्सर बोलती रहती हैं। एक इवेंट के दौरान ट्रंप ने उनपर अश्लील कमेंट किया था जिसके बाद वह उनके खिलाफ हो गईं। उनकी इसी नाराजगी के चलते उन्होंने उन महिलाओं को भी अपने टीवी शो का हिस्सा बनाया जिन्होंने ट्रंप के खिलाफ शारीरिक शोषण का आरोप लगया था।
विज्ञापन

दुनिया की सबसे महंगी जर्नलिस्ट का खिताब

2 of 7
न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार मेगन को दुनिया की सबसे महंगी पत्रकार का खिताब हासिल है। बीते साल उन्हें 133 करोड़ रुपये की सैलरी मिली थी। जो इस साल 15 करोड़ और बढ़कर 148 करोड़ रुपये हो गई है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

व्लादिमीर पुतिन का इंटरव्यू ले चुकी हैं

3 of 7
मेगन बीते 13 सालों से इलेक्ट्रोनिक मीडिया में काम कर रही हैं। हाल ही में वह एनबीसी चैनल से जुड़ीं और उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का इंटरव्यू लिया। मेगन के फैशन सेंस को काफी अच्छा माना जाता है। उनकी हील्स से लेकर नेल पॉलिश तक की मीडिया में चर्चा होती है।

एक लाख रुपये का ड्रेस पहनकर लिया पीएम मोदी का इंटरव्यू

4 of 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान मेगन ने उनका इंटरव्यू लिया था। इस दौरान उन्होंने एक लाख रुपये की ऑफ शोल्डर ब्लू वेलवेट ड्रेस पहनी थी। उन्होंने 5 इंच की हील्स, गोल्ड की अंगूठी भी पहनी थीं। जिसकी मीडिया में काफी चर्चा हुई।
विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव के दौरान चर्चा में आईं

5 of 7
मेगन अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के दौरान चर्चा में आई थीं। उस वक्त उनके पति ने डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनकी पत्नी पर चारित्रिक हमला किया है। पॉलिटिकल जर्नलिज्म के लिए जानी जाने वाली मेगन ने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद लॉ की डिग्री हासिल की है।
विज्ञापन

कुछ ऐसा है मेगन का निजी जीवन

6 of 7
मेगन ने दो शादियां की हैं। उनके पहले पति डेनियल डॉक्टर हैं, दोनों का तलाक साल 2006 में हुआ। तलाक के दो साल बाद मेगन ने आईटी सिक्योरिटी से जुड़ी कंपनी के प्रेजिडेंट डगलस ब्रंट से शादी कर ली। दोनों के दो बेटे और एक बेटी है। 16 साल की उम्र से ही मेगन ने एरोबिक्स इंस्ट्रक्टर के तौर पर काम किया।
विज्ञापन

100 प्रभावशाली हस्तियों में शामिल

7 of 7
यह काम उन्होंने 10 साल तक किया। ओपरा विनफ्रे को अपना रोल मॉडल मानने वाली मेगन को साल 2014 में टाइम मैग्जीन ने 100 प्रभावशाली हस्तियों में शामिल किया था। उनकी अमीरी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके पास पांच लग्जरी कारे हैं। साथ ही उनके पास कई रीयल एस्टेट प्रॉपर्टी भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next