फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की मशहूर प्रेमिकाएं

Sat, 28 Jul 2018 01:29 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
जॉन एफ कैनेडी अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति थे। उनकी 50 साल पहले हत्या कर दी गई थी। उन्होंने साल 1961 के बाद से शासन संभाला थी और  इसी दौरान साल 1963 में उनकी हत्या कर दी गई। कैनेडी के उनके जीवनकाल में बहुत से अफेयर थे। आज हम आपको उनकी दस प्रमिकाओं के बारे में बताने वाले हैं-
Trending Videos
विज्ञापन

मर्लिन मोनरो

2 of 11
हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मर्लिन मोनरो और कैनेडी के अफेयर के काफी चर्चे हुए थे। बताया जाता है कि मर्लिन ने अमेरिका की प्रथम महिला  जैकी कैनेडी के सामने ये बात कबूली भी थी। उन्हें पूरा भरोसा था कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपनी पत्नी को छोड़ देंगे और उनसे शादी करेंगे। यह बात एक किताब में कही गई है।
विज्ञापन

अंगाई डिक्सन

3 of 11
अंगाई डिक्सन एक मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री थीं। उनका भी राष्ट्रपति कैनेडी के साथ अफेयर था। हालांकि उनकी शादी कैनेड से नहीं हो पाई। एक किताब में ये बात लिखी गई थी कि अंगाई को कैनेडी पर पूरा भरोसा था कि वह अपनी पत्नी को छोड़ देंगे और उनसे शादी कर लेंगे।

जुडिथ एक्सनर कैंपबेल

4 of 11
जुडिथ एक्सनर कैंपबेल अमेरिकन अभिनेत्री थीं। वह हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के दम पर खूब पहचानी जाती थीं। उनकी 24 सितंबर 1999 को मृत्यु हो गई। अपने काम से ज्यादा वह कैनेडी के साथ अफेयर के चलते चर्चा में आई थीं। 
विज्ञापन

मारलेन डिटरिच

5 of 11
मारलेन डिटरिच अमेरिकन अभिनेत्री थीं। उनके कैनेडी के साथ अफेयर की खूब चर्चाएं हुई थीं। 6 मई साल 1999 को मारलेन ने पेरिस में आखिरी सांसें लीं।
विज्ञापन

मैरी मेयर

6 of 11
मैरी मेयर अमेरिका की प्रभावयुक्त महिला और एक मशहूर पेंटर थीं। राष्ट्रपति कैनेडी के साथ संबंधों के चलते वह खबरों में आई थीं। 12 अक्तूबर 1964 को कोलंबिया में मैरी की मृत्यु हुई।
विज्ञापन

जिल कोवेन

7 of 11
जिल कोवेन वाइट हाउस सेक्रेटरी थीं। उनका कैनेडी के शासन काल के दौरान ही उनसे अफेयर था। उन्होंने जब वाइट हाउस में काम करना शुरू किया था तो उसके कुछ समय बाद से ही उनके और कैनेडी के अफेयर के चर्चे होने लगे थे।

प्रिस्किल्ला वियर

8 of 11
प्रिस्किल्ला वियर वाइट हाउस सेक्रेटरी थीं। उनका भी राष्ट्रपति कैनेडी के साथ अफेयर था। एक रिपोर्ट के मुताबिक वह कैनेडी की पसंदीदा असिसटेंट में से एक थीं और उन्हें काम के बजाय सेक्स के लिए रखा गया था। 

पैमेला टर्नर

9 of 11
पैमेला टर्नर कैनेडी की प्रेस एजेंट थीं। उनके और राष्ट्रपति कैनेडी के अफेयर ने भी उस समय खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

मिमी अल्फोर्ड

10 of 11
साल 1962 में मिमी अल्फोर्ड ने वाइट हाउस में एक प्रेस ऑफिस के इंटर्न के तौर पर काम करना शुरू किया था। वह उस वक्त महज 19 साल की थीं। वन्स अपन अ सीक्रेट नामक बुक में मिमी और कैनेडी के अफेयर की बात कही गई है। इस किताब की लेखिका मिमी खुद हैं।
विज्ञापन

गुनिला वॉन पोस्ट

11 of 11
गुनिला वॉन पोस्ट स्वीडिश कुलीन वर्ग से संबंध रखती थीं। उनका राष्ट्रपति कैनेडी के साथ अफेयर था। साल 1950 में राष्ट्रपति कैनेडी ने उन्हें प्रेम पत्र भी लिखे थे। उस वक्त कैनेडी अमेरिकी सीनेट के सदस्य थे। बाद में इन प्रेम पत्रों को नीलामी के लिए भी रखा गया। इन प्रेम पत्रों की नीलामी 1,15,000 डॉलर से अधिक में हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें