फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में ड्राई क्लीन का बिजनेस कर रही तानाशाह की मौसी

Sat, 28 May 2016 08:01 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
किम जोंग उन - फोटो : Getty
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की मौसी न्यूयॉर्क से कुछ घंटे की दूरी पर गुपचुप जिंदगी बिता रही हैं। 60 साल की को योंग सुक ड्राई क्लीन करने वाली कंपनी की निदेशक हैं। 20 साल पहले अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए की मदद से अमेरिका पहुंचने वाली सुक तानाशाह किम जोंग की मां की बहन हैं।
विज्ञापन


वॉशिंगटन पोस्ट से बातचीत में सुक ने कहा कि किम जोंग और उनके बेटे ने बचपन में साथ-साथ खेला था। वह अक्सर दोनों के डायपर बदला करती थीं। सुक ने उत्तर कोरिया की शासन पद्धति के चलते देश छोड़ा था। उन्होंने बताया कि उनकी बहन यानी किम जोंग की मां 90 के दशक में ब्रेस्ट कैंसर के चलते काफी बीमार हो गई थीं, लेकिन इलाज के लिए उन्हें दूसरे देश नहीं भेजा गया, क्योंकि उत्तर कोरिया खुद को दूसरे देशों से अलग रखता था।

सुक अपने पति के साथ अमेरिका आ गईं । दो लाख डॉलर में उन्होंने न्यूयॉर्क पास एक घर खरीदा और ड्राई क्लीन का बिजनेस शुरू किया। सुक ने बताया, हमने दिन-रात मेहनत की। हमारे ऊपर तीन बच्चों की जिम्मेदारी थी। अमेरिका में सुक के पति के दोस्त भी रहते थे, जिन्होंने सुक दंपति की मदद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें