फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत भारतीय इंजीनियर के सम्मान में अमेरिका ने किया ये बड़ा ऐलान

Sat, 18 Mar 2017 10:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह
विज्ञापन
- फोटो : CNN
विज्ञापन
अमेरीका के कंसास राज्य में 16 मार्च की तारीख को भारतीय-अमरीकी प्रशंसा दिवस के रूप में घोषित कर दिया गया है। इस कदम का उद्देश्य पिछले माह घृणा अपराध में मारे गए भारतीय नागरिक श्रीनिवास कुचिभोटला को सम्मान देना है।
विज्ञापन


कंसास में 22 फरवरी को एक 32 वर्षीय भारतीय कुचिभोटला की एक पूर्व नौसैनिक ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस घटना में कुचिभोटला के साथी आलोक मदसानी और बीच बचाव करने आए अमेरिकी नागरिक इयान ग्रिलोट घायल हो गए थे। हमले के पहले पूर्व नौसैनिक ने चिल्लाते हुए कहा था कि मेरे देश से बाहर जाओ। 

कंसास के गवर्नर सैम ब्राऊनबैक ने कहा कि हिंसा की मूर्खतापूर्ण घटना राज्य को विभाजित अथवा परिभाषित नहीं करती। उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय के योगदान ने कंसास को बेहतर स्थान बनाया है और इसके लिए हम दिल से उनका शुक्रिया अदा करते हैं।
विज्ञापन


गवर्नर ने इस अवसर पर राजधानी टोपेका में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि इस प्रकार की घटनाएं हमारे साझा मूल्यों और मान्यताओं, मानवता की गरिमा को कम नहीं कर सकतीं। हम कंसास राज्य में भारतीय समुदाय के लोगों का स्वागत और उनका समर्थन करना जारी रखेंगे। इस कार्यक्रम में कुचिभोटला के साथी मदसानी और बीच बचाव करने वाले ग्रिलोट भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें