फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका का अगला राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकती हैं कमला हैरिस

Mon, 03 Dec 2018 01:47 PM IST
भाषा, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अमेरिकी सीनेट में भारतीय मूल की सांसद कमला हैरिस जल्द ही 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी पर फैसला ले सकती हैं। कैलिफोर्निया से डेमोक्रेट पार्टी की सीनेटर कमला ने रविवार को सैन फ्रांसिस्को में एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि वे छुट्टियों में इस पर फैसला ले सकती हैं। 

विज्ञापन


कमला हैरिस ने कहा, यह एक पारिवारिक फैसला होगा और छुट्टियों के दौरान मैं अपने परिजनों की सलाह पर ही राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर फैसला करूंगी। बता दें कि 54 वर्षीय हैरिस 2016 में सीनेट के लिए निर्वाचित हुई थीं। इस जीत के साथ ही वे सीनेट में पहुंचने वाली भारतीय मूल की पहली और इकलौती महिला सांसद बन गई थीं। पॉलिटिको की रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर में कराए गए डेमोक्रेट मतदाताओं के पोल में राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप से मुकाबले के लिए उन्हें पांचवीं पसंदीदा नामांकित प्रत्याशी माना गया था।

ओबामा शासनकाल के दौरान कमला को फीमेल ओबामा के नाम से जाना जाता था क्योंकि वह ओबामा की बेहद करीबी रह चुकी हैं। 2016 के सीनेट चुनाव अभियान में ओबामा ने कमला का समर्थन किया था। कमला 2011 से 2017 तक कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल भी रह चुकी हैं। उनका जन्म कैलिफोर्निया के ही ओकलैंड में हुआ। उनकी मां श्यामला गोपालन 1960 में चेन्नई छोड़कर अमेरिका में बस गई थीं।
विज्ञापन


तुलसी गाबार्ड भी पेश कर सकती हैं उम्मीदवारी

कमला के अलावा अमेरिका की पहली हिंदू सांसद तुलसी गाबार्ड भी 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारी पेश कर सकती हैं। 37 साल की तुलसी हवाई से चार बार से डेमोक्रट सांसद हैं। वे हर बार रिकॉर्ड वोटों से जीती हैं। अगर वे उम्मीदवार बनती हैं तो यह पहली बार होगा जब किसी हिंदू को अमेरिका के किसी दल की तरफ से राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारी मिलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें