फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कौन हैं जसपाल अटवाल, जिन पर है मंत्री की हत्या की कोशिश का आरोप

Thu, 22 Feb 2018 08:52 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

जसपाल अटवाल प्रतिबंधित संगठन इंटरनेशनल यूथ फेडरेशन का सदस्य है। यह संगठन ब्रिटेन, अमेरिका और भारत में प्रतिबंधित है। जसपाल पर 1986 में पंजाब के मंत्री मल्कीयत सिंह संधू की कार पर फायरिंग की कोशिश का आरोप है।

विज्ञापन


संधू अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए कनाडा के वैंकुअर गए थे। इस मामले में जसपाल को बीस साल की सजा भी हुई। इसके अलावा जसपाल पर एक अन्य सिख अलगाववादी संगठन के सदस्य उज्जल दोसांझ पर 1985 में हमले का आरोप है। माना जाता है कि अटवाल कनाडा की राजनीति में सक्रिय हैं। 

ऊंचे राजनीतिक संपर्क
अब जसपाल कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में बिजनेस करता है। उसे कनाडा में ऊंचे राजनीतिक संपर्क के लिए जाना जाता है। कनाडा के कई सिख मंत्रियों से उसके घनिष्ठ संबंध बताए जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें