अमेरिका के स्कूलों में बढ़ रही फायरिंग की घटनाओं के मद्देनजर
इवांका ट्रंप ने अपने पिता और राष्ट्रपति
डोनाल्ड ट्रंप के उस सुझाव का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने शिक्षकों को हथियारबंद करने की बात कही थी। इवांका के कहा कि राष्ट्रपति का आइडिया खराब नहीं है और इस पर बहस होनी चाहिए। इवांका को भी लगता है कि प्रशिक्षित और हथियारबंद शिक्षक अपने छात्रों की अच्छी तरह से देखभाल कर सकते हैं। उन्होंने अपने पिता के सुझावों की वकालत करते हुए कहा कि इस पर चर्चा होनी चाहिए।
रविवार को दक्षिण कोरिया में मीडिया को साक्षात्कार देने के दौरान जब इवांका से पूछा गया कि क्या वह यह जानकर भी सहज महसूस करेंगी कि क्लास में उनके किसी एक बच्चे को पढ़ाने वाले शिक्षक के हाथ में बंदूक है। जवाब में इवांका ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं मालूम कि कैसा महसूस करूंगी। लेकिन इस बारे में उच्च मापदंड अपनाया जाना चाहिए कि स्कूल में किसके पास बंदूक होगी।