फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले में इस्लामिक स्टेट के दूसरे नंबर के नेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाइट हाऊस के मुताबिक इस्लामिक स्टेट के प्रमुख नेता फाजिल अहमद अल हयाली उत्तरी इराक में हुए एक अमेरिकी हमले में मारे गए हैं।
विज्ञापन


अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक हाजी मुताज के नाम से चर्चित हयाली इस्लामिक स्टेट में दूसरे नंबर के नेता थे।

अधिकारियों का कहना है कि इस सप्ताह मोसुल में हुए एक हवाई हमले में हयाली की मौत हुई है।

हाल के महीनों में हुए हवाई हमलों में इस्लामिक स्टेट के कई बड़े नेता मारे गए हैं। पिछले महीने सीरिया में हुई एक हमले में एक और वरिष्ठ नेता की मौत हुई थी।
विज्ञापन

मार्च में बगदादी भी हुआ था घायल

अमेरिका की सुरक्षा परिषद के नेड प्राइस ने एक बयान जारी कर बताया है कि हयाली सीरिया और इराक के बीच हथियारों की बड़ी खेपों, वाहनों, विस्फोटकों और लोगों के आदान-प्रदान के कामों के समन्वयक थे।

इस्लामिक स्टेट के नेता अबु बक्र अल बगदादी भी मार्च में हुए हमले में घायल हो गए थे।

प्राइस ने बताया कि इराक में बीते दो सालों में इस्लामिक स्टेट के हमलों का समन्वय हलाली ने ही किया था। खासतौर पर बीते साल मोसुल पर हमला उन्हीं के निर्देशन में हुआ।

हयाली को इस्लामिक स्टेट के नेता अबु बक्र अल बगदादी का वरिष्ठ सहयोगी बताया जाता है। बगदादी खुद मार्च में हुए एक हवाई हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

प्राइस के मुताबिक हयाली की मौत का इस्लामिक स्टेट की गतिविधियों पर भी व्यापक असर होगा। जिस हवाई हमले में हयाली मारे गए हैं उसी में इस्लामिक स्टेट के मीडिया समन्वयक अबु अब्दुल्लाह की भी मौत हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें