फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आईएस के खिलाफ ईरान की जरूरत नहीं'

विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्की की राजधानी अंकारा में अमेरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने आईएस के खिलाफ संघर्ष में ईरान के शामिल होने का विरोध किया है।
विज्ञापन


जॉन केरी ने पत्रकारों से तुर्की में कहा कि पेरिस वार्ता में 'ईरान के शामिल होने' के मसले पर लेकर औपचारिक चर्चा नहीं हुई है।

उन्होंने कहा, "लेकिन मैं सोचता हूं कि सीरिया और अन्य जगहों पर ईरान की संलिप्तता जैसे कई अन्य मसलों के मद्देनजर इस समय के हालात में...यह सही नहीं होगा।"
Trending Videos
विज्ञापन

पेरिस वार्ता में ईरान का मुद्दा

इस सप्ताही अमेरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस्लामिक स्टेट के ख‌िलाफ अभियान का विस्तार करने की अपनी योजना सार्वजनिक की थी।

दस अरब देशों ने इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अभियान में अमेरीका की मदद पर सहमति जताई है। ईरान और अमेरीका दोनों ने उत्तरी और पश्चिमी इराक में इस्लामिक स्टेट के ख‌िलाफ सैन्य सहायता का प्रस्ताव किया है। लेकिन अमरीका ईरान के परमाणु कार्यक्रम और सीरिया नीति से सहमत नहीं है।

ईरान ने सीरिया में बशर अल-असद सरकार का समर्थन किया, लेकिन अमेरीका, यूरोपीय देश और खाड़ी के कुछ देश उनको सत्ता से बेदखल करने वाले विद्रोहियों का समर्थन कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें