फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के बाद दुनिया भर में मोदी की धूम, बधाइयों का तांता

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद दुनिया के कई देशों ने भी बधाई दी है।
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि नई सरकार के साथ बेहतर रिश्ते कायम होंगे।

वहीं अमेरिका के उप-विदेश मंत्री निशा देसाई बिसवाल ने चुनाव परिणामों का स्वागत करते हुए बीबीसी से कहा है कि नरेंद्र मोदी विकास के मुद्दे पर जीत कर आए हैं और उम्मीद है कि वो भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएंगे।

उनके मुताबिक, "एक संपन्न भारत अमेरिका के भी हित में है।"

मोदी को मिला निमंत्रण

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने ट्वीट किया है, "नरेंद्र मोदी को भारत के चुनावों में जीत पर बधाई। हम ब्रिटेन और भारत के संबंधों को मज़बूत करने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।"

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत का स्वागत किया है और उन्हें पाकिस्तान आने का न्यौता दिया है।

श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षा ने चुनाव परिणामों के कुछ ही देर बाद नरेंद्र मोदी से बात की और उन्हें भाजपा की जीत पर बधाई दी। राजपक्षे ने मोदी को श्रीलंका की राजकीय यात्रा पर आने का भी निमंत्रण दिया।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबट ने ट्वीट किया है, "मैंने नरेंद्र मोदी से बात की और उन्हें उनकी सफलता पर बधाई दी। मैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रिश्तों के मज़बूत होने की उम्मीद कर रहा हूं।"
विज्ञापन

ओबामा ने दी शुभकामनाएं

दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की जीत के लिए बधाई दी है और अमेरिका आने का निमंत्रण दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार रात नरेंद्र मोदी को टेलीफोन करके उन्हें लोकसभा चुनावों में शानदार जीत की बधाई दी। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने भारतीय-अमेरिकी रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक आर्थिक स्थिति पर चर्चा की।

चुनावों से पहले अमेरिका ने साल 2002 में हुए गुजरात दंगों के चलते नरेंद्र मोदी को वीज़ा देने पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन अमेरिकी विदेश मंत्रालय का कहना है कि अब उन्हें इस तरह की किसी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि एक देश का प्रधानमंत्री होने के नाते उन्हें विशेष वीज़ा दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें