फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूयॉर्क टाइम्स में अपने खिलाफ छपे लेख पर ट्रंप ने दिए जांच के आदेश

Sat, 08 Sep 2018 09:15 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित अमेरिकी राष्ट्रपति के कामकाज के तरीकों पर बेनामी लेख पर अमेरिका की राजनीति में जबरदस्त उफान है। इसमें लेखक का नाम गुप्त रखते हुए दावा किया गया कि यह लेख ट्रंप प्रशासन के शीर्ष अधिकारी ने लिखा है। इस पर ट्रंप ने शुक्रवार देर रात जांच के आदेश जारी कर दिए और इसकी जिम्मेदारी न्याय विभाग के अटॉर्नी जनलर जेफ सेशंस को सौंपी है। 

विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि सेशंस उस अनाम अधिकारी का नाम उजागर करेंगे जिसने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। इस बीच ट्रंप ने यह भी कहा कि वे न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की संभावनाओं पर भी विचार कर रहे हैं। आई एम पार्ट ऑफ रेजिस्टेस इनसाइड दि ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन शीर्षक से लिखे इस लेख में बेनाम अधिकारी ने लिखा कि ट्रंप के फैसले देश के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। 

इस बीच शुक्रवार दोपहर तक आठ शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों ने सफाई दी कि यह लेख उन्होंने नहीं लिखा है। सफाई देने वालों में उप राष्ट्रपति माइक पेंस, विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षामंत्री जिम मैटिस भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


बचाव में आईं मेलानिया ट्रंप

ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप भी पति के बचाव में उतर आई हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि ओप-ऐड लिखने वाले लेखक, आप इस देश को नहीं बचा रहे हैं, बल्कि अपनी कायराना हरकत से देश के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। मेलानिया ट्रंप पहली बार इस आक्रामकता के साथ अपने पति डोनाल्ड ट्रंप के बचाव में उतरी हैं।

जांच का फैसला गलत : न्यूयॉर्क टाइम्स

न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा है यह ताकत का दुरुपयोग है। अखबार ने ट्रंप प्रशासन द्वारा मामले की जांच के फैसले को गलत बताया। अखबार ने लिखा कि हमें पूरा भरोसा है कि डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस सरकारी ताकत के दुरुपयोग का माध्यम नहीं बनेगा। हालांकि न्यूयॉर्क टाइम्स अपने बचाव में कानूनी राह भी तलाश रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें