फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्रा नूयी बन सकती हैं वर्ल्ड बैंक की अध्यक्ष, इवांका ट्रंप की हैं पसंद

Wed, 16 Jan 2019 11:20 AM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंद्रा नूयी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
पेप्सीको की पूर्व सीईओ इंद्रा नूयी वर्ल्ड बैंक की 13वीं अध्यक्ष बन सकती हैं। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक व्हाइट हाउस उनके नाम पर विचार कर रहा है। इंद्रा नूयी अमेरिकी राष्ट्रपति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और व्हाइट हाउस की सलाहकार इवांका ट्रंप की करीबी हैं। इवांका ने नूयी को अपना गुरू भी बताया था। 
विज्ञापन


इससे पहले खबर आई थी कि डोनाल्ड ट्रंप इवांका को वर्ल्ड बैंक का प्रमुख बना सकते हैं। लेकिन बाद में इस खबर का खंडन आया कि चूंकि इवांका वर्ल्ड बैंक प्रमुख चुनने वाली समिति में हैं इसलिए वह इस पद पर नहीं जाएंगी। नूयी के अलावा वित्त मंत्रालय में अंडर सेक्रेटरी डेविड मैलपास के नाम की भी चर्चा है। मैलपास अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप के आर्थिक सलाहकार थे। 

63 साल की नूयी पिछले साल पेप्सीको से रिटायर हुई थीं। 12 वर्षों तक पेप्सिको की सीईओ रहीं इंदिरा नूयी ने 3 अक्टूबर को अपना पद छोड़ा। वह पिछले 24 साल से इस कंपनी से जुड़ी थीं और साल 2006 में वो कंपनी की पहली महिला सीईओ बनी थीं। हालांकि वो 2019 तक कंपनी की चेयरमैन बनी रहेंगी। 
विज्ञापन


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने आर्थिक एजेंडे को लागू करने में इंदिरा नूयी ने मदद की थी। इंदिरा नूयी ट्रंप के स्ट्रेटेजिक एंड पॉलिसी फोरम में शामिल थीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें