फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की रैली में भारतीय मूल के पत्रकार से बदसलूकी

Sun, 13 Mar 2016 04:49 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • सीबीएस न्यूज रिपोर्टर सोपान देब को थोड़ी देर के लिए हिरासत में भी ले लिया
  • इलिनॉयस स्टेट पुलिस ने देब पर गिरफ्तारी का विरोध करने का आरोप लगाया है
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रम्प - फोटो : Reuters
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में भारतीय मूल के एक पत्रकार से डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने बदसलूकी की। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के दावेदारों में सबसे आगे माने जा रहे ट्रंप की रैली में विरोध के दौरान पुलिस ने सीबीएस न्यूज रिपोर्टर सोपान देब को थोड़ी देर के लिए हिरासत में भी ले लिया।
विज्ञापन


शिकागो की यह घटना शुक्रवार रात की है। सोपान यहां ट्रंप की रैली रद्द होने के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शन को कवर कर रहे थे, जब उन्हें हिरासत में ले लिया गया। ‘सीबीएस दिस मॉर्निंग’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप के समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई थी।

देब एक ऐसे व्यक्ति का वीडियो शूट कर रहे थे जिसके चेहरे से खून निकल रहा था और वह जमीन पर पड़ा था। सीबीएस न्यूज के मुताबिक देब का कहना है कि उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया गया और बिना किसी नोटिस या चेतावनी के हथकड़ी लगा दी गई।
विज्ञापन


इलिनॉयस स्टेट पुलिस ने देब पर गिरफ्तारी का विरोध करने का आरोप लगाया है जबकि मीडिया समूह का कहना है कि न तो उनके वीडियो और न ही पास के क्रू मेंबर ने किसी प्रकार का प्रतिरोध किया। ट्रंप ने सुरक्षा कारणों से यहां अपनी रैली रद्द कर दी थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें