फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर को मरीज ने चाकू से गोदा

Fri, 15 Sep 2017 01:14 PM IST
amarujala.com- Presented By: विकास कुमार
विज्ञापन
अच्युता एन रेड्डी
विज्ञापन
अमेरिका के कंसास में एक भारतीय मूल का डॉक्टर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। डॉक्टर की पहचान अच्युता एन रेड्डी (57) के तौर पर हुई है। डॉ. अच्युता बड़े मनोचिकित्सक थे और तेलंगाना के नलगोंडा जिले के रहने वाले थे। 
विज्ञापन


कंसास पुलिस ने उनकी हत्या के आरोप में 21 साल के उमर राशिद नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि हत्यारा दक्षिण एशियाई मूल का है। 

पुलिस ने बताया कि घटना को होलिस्टिक साइकैट्रिक सर्विसेज बिल्डिंग के पीछे एक गली में अंजाम दिया गया। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो उन्हें वहां डॉ. रेड्डी की लाश बरामद हुई। रेड्डी के शरीर को कई बार चाकुओं से गोदा गया था। बताया जा रहा है कि हत्या का आरोपी डॉक्टर अच्युता का मरीज भी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्‍थल के पास मौजूद गार्ड ने बताया कि उसने एक शख्स को कार पार्किंग में बैठा हुआ देखा था, जिसके शरीर पर खून लगा हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें