डेमोक्रेट और भारतीय मूल के अमेरिकी शिक्षाविद दीप शरण वर्जीनिया से यूएस हाउस ऑफ रेप्रेजेंटेटिव का चुनाव लड़ेंगे। 45 साल के शरण उन डेमोक्रेट्स में से एक हैं जो प्राइमरी चुनाव के लिए मैदान में है।
प्राइमरी में जीतने के बाद विजेता को रिपब्लिकन पार्टी के बारबरा कॉमस्टॉक को चुनौती देने का मौका मिलेगा। अपने अभियान से संबंधित वेबसाइट पर शरण ने कहा, ‘मैं एक शिक्षक, स्कूल का संस्थापक, तकनीकी उद्यमी, वकील और भारत से आया बाल प्रवासी हूं।’
शरण ने कहा कि वह सार्वजनिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए राष्ट्रीय प्रतिबद्धता की वकालत करेंगे। ये लोगों की पहुंच के साथ सहूलियत की दृष्टि से भी होगा। शरण के माता-पिता 50 साल पहले भारत से अमेरिका चले आए थे।