फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल कायदा के आतंकी को मदद करता था भारतीय नागरिक, मिली 27 साल की कैद!

Tue, 11 Jul 2017 09:59 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन।
विज्ञापन
अलकायदा को सहयोग करने वाले को सजा - फोटो : file photo
विज्ञापन
अमेरिका में एक भारतीय शख्स को अलकायदा के एक प्रमुख नेता को आर्थिक मदद देने और एक जिला न्यायाधीश व अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ हिंसक जिहाद का समर्थन करने का दोषी पाया गया है। न्यायिक विभाग के मुताबिक, 39 वर्षीय याह्या फारुक मोहम्मद नामक इस शख्स को 27 साल की जेल व निर्वासन की सजा भुगतनी पड़ सकती है। याह्या फारुक ने 2008 में एक अमेरिकी नागरिक से शादी की थी।
विज्ञापन


कार्यवाहक सहायक अटार्नी जनरल डाना जे बोनटे ने कहा, ‘अभियुक्त ने अलकायदा आतंकी अनवर अल-अवलाकी की हिंसक जिहाद की अपील पर वित्तीय मदद करने की साजिश रची या वित्तीय मदद प्रदान की थी। फारुक आहियो स्टेट यूनिवर्सिटी में 2002-2004 में इंजीनियरिंग का स्टूडेंट रह चुका। उसके साथ तीन और आरोपी हैं, जिनमें उसका भाई इब्राहिम मोहम्मद और दो अमेरिकी नागरिक - आसिफ अहमद सलीम और सुल्तान रूम सलीम शामिल हैं। दोनों अमेरिकी नागरिक भाई हैं।

फारुक के अलावा बाकी तीन आरोपियों को फिलहाल दोषी नहीं पाया गया है। फारुक ने स्वीकार किया है कि वो और उसके साथी अनवर अल-अवलाकी को डॉलर, उपकरण और अन्य सहायता देने के लिए यमन जाने की योजना बना रहे थे। अनवर को ये मदद इराक, अफगानिस्तान और पूरे विश्व में हिंसक जिहाद फैलाने के लिए की जानी थी। अनवर को 2010 में वैश्विक आतंकी घोषित किया गया था। उसकी पहचान अरेबियाई प्रायद्वीप में अल-कायदा के प्रमुख नेता के तौर पर की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें