फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप का विरोध करने वाले भारतीय CEO को दी गालियां, कहा- अपने देश की गंदगी साफ करो

Thu, 24 Aug 2017 02:34 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में भारतीयों के प्रति फैली नाराजगी एक बार फिर देखने को मिली है और इस बार शिकार वहां स्थित बड़ी कंपनी के सीईओ को बनना पड़ा है। एक महिला ने भारतीय मूल के सीईओ रवीन गांधी को वॉयस मैसेज भेजा, जिसमें कहा कि अपने भारत लौट जाओ जहां सूअर रहा करते हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, गांधी ने हाल में राष्ट्रपति ट्रंप का विरोध किया था, क्योंकि उन्होंने वर्जिनियां हिंसा पर विवादित टिप्पणी की थी। ट्रंप ने कहा था कि नस्लीय मुद्दे को हर जगह से आते रहते हैं, इस पर गांधी ने खासी नाराजगी जताई और सीएनबीसी की वेबसाइट पर अपना एक ऑर्टिकल भी पोस्ट करवाया।

गुस्साई महिला ने वॉयस कॉल में कहा कि हमें ट्रंप और हमारी कंट्री के बारे में बताने की जरूरत नहीं है। अपने भारत वापस जाओं जहां सूअर रहा करते हैं और उसे साफ करो। गांधी ने अमेरिका में ही जन्मे हैं और शिकागो में लंबे समय से काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इस तरह के विवादित बयान के बाद गांधी ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है और ये बेहद चौकाने वाला है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतिक्रियाओं से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन वे चाहते हैं कि लोग खुद की सोच बदलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें